We will fetch book names as per the search key...
| Seller | Price | |
|---|---|---|
| StoryMirror Best price | ₹399 | |
| Amazon | Price not available | |
| Flipkart | Price not available |
जीवन बहुत मूल्यवान है। खुशियों पर सबका अधिकार हैें । हमारी थेाडी सी कोशिशें लोगों के जीवन को उजालों से भर सकती है ।
समस्या को जड से समाप्त करने के निरंतर प्रयास से ही वह समाप्त होती है। समस्याओं से बाहर निकलने के लिए उनसे मुकाबला करना होता है ....................
यह उपन्यास हमारे सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डालता हर वर्ग समुदायो की समस्याओं और उनसे बाहर निकलने के लिए किये गये प्रयासों द्वारा शिक्षा आत्मनिर्भरता और मनोबल के महत्व को समझाता समाज के हर कमजोर वर्ग के प्रति सामाजिक और भावनात्मक चेतना को बढ़ाता रोचक प्रसंगों के माध्यम से लिखा गया है।
उपन्यास की मुख्य नायिका गेंदा द्वारा समाज में होने वाली छोटी बडी समस्याओं को हिम्मतों और हौसलों के साथ उनसे बाहर निकलने के प्रयासों पर आधारित यह जीवन की वास्तविकताओ से जोडता जीवन को सरल और सुगम बनाने की ओर प्रेरित करता है।
कहानी के माध्यम से बालश्रम और वृद्धाश्रम की बढती संख्या पर लगाम लगाने और उनके दुखों के भावनात्मक पहलू को समझाकर उनके जीवन को सुन्दर बनाने के प्रति सामाजिक चेतना जगाने हेतु यह मेरी एक छोटी सी कोशिश है। उपन्यास की मुख्य नायिका का गांव से लेकर शहर पहुंचने और अपने घर और समाजिक समस्याओं के लिए हौसलों और हिम्मतों से किए कार्यों एवं प्रयासों की विवेचना इस उपन्यास को रोचकता प्रदान करती है।