Quotes

Audio

Read

Books


Write

Sign In

We will fetch book names as per the search key...

काव्य मंजरी (Kavya Manjari)

By Soni Gupta


GENRE

Poetry

PAGES

66

ISBN

eBook

PUBLISHER

StoryMirror

E-BOOK ₹20
Rs. 20
Best Price Comparison
Seller Price
StoryMirror Best price ₹20
Amazon Price not available
Flipkart Price not available
Prices on other marketplaces are indicative and may change.
ADD TO CART

About the Book:

“काव्य मंजरी”

मंजरी का अर्थ है ,कोंपल अथार्त जब पौधे में नई कोंपल आती है उसे देखकर दिल खुश हो जाता हैI और वो पौधा यदि आपने स्वयं लगाया है ,तो और भी खुशी होती है I मेरी पुस्तक हिंदी कविता संकलन “काव्य मंजरी” कुछ इसी तरह की है I जिसमें मेरी कविताओं का संग्रह आपको एक नया उत्साह ,एक नई प्रेरणा ,एक नई ऊर्जा का संचार मिलेगा Iकाव्य सृजन ही एक ऐसी प्रक्रिया है ,जो हमें एक नए समाज से मिलाकर हमें और भी समृद्ध बनाती है I काव्य रचना से मुझे भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर मिला I

मेरी कामना है कि मेरी काव्य मंजरी इस काव्य के सरोवर में खिलकर और निखरे I

शृंगार काव्य मंजरी का किया ,काव्य से सजाकर ,

अपनी भावनाओं को मैंने उकेरा समुद्र सा बहाकर II

अपने शब्दों को पिरोकर मौन कलियों को महकाया ,

काव्य मंजरी को सजाया हृदय की काव्यधारा बनाकरII


About the Author:

सोनी गुप्ता :जन्म 12जनवरी1983 (दिल्ली)

शिक्षा:एम.ए., बी.एड (हिन्दी)

रूचि :कविता लेखन, चित्रकला

सम्प्रति: हिंदी अध्यापिका (कालका पब्लिक स्कूल अलकनंदा नई दिल्ली- 19)

प्रकाशित रचनाएँ: श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा साहित्य समर्पण काव्य संकलन में रचनाएँ प्रकाशित, पत्रिका महिला अधिकार अधिनियम में प्रकाशित ,साथ ही अमर उजाला, इन्दौर समाचार, वूमेन एक्सप्रेस, दिन-प्रतिदिन,नवीन कदम आदि पत्र-पत्रिकाओं में भी रचनाएँ प्रकाशित I


सम्मान:

· शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित,

· काव्य लेखन में राष्ट्रीय काव्य संगम (विवेकानंद स्मृति सम्मान)(2019)

· काव्य संकलन उजेश में उत्कृष्ट सृजन एवं रचनात्मक योगदान हेतु उजेश साहित्य सम्मान I(2019)

· काव्य संकलन साहित्य समर्पण में उत्कृष्ट सृजन एवं रचनात्मक योगदान हेतु साहित्य समर्पण सम्मान I (2019)

· नवीन कदम द्वारा उत्कृष्ट सृजन हेतु माँ वीणापाणि साहित्य सम्मान I (2020)

· सुदीर्घ साहित्य साधना एवं सेवा के लिए सुमित्रानंदन पंत स्मृति सम्मान I (2020)

· राष्ट्रीय हिंदी साहित्य महिला परिषद ट्रस्ट –मुंबई द्वारा शिक्षक दिवस समारोह पर स्वरचित काव्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने हेतु प्रमाण पत्र I (2021)

· कालका पब्लिक स्कूल द्वारा शिक्षक दिवस पर कोरोना योद्धा सम्मान I (2021)

You may also like

Ratings & Reviews

Be the first to add a review!
Select rating
 Added to cart