We will fetch book names as per the search key...
| Seller | Price | |
|---|---|---|
| StoryMirror Best price | ₹249 | |
| Amazon | Price not available | |
| Flipkart | Price not available |
About the Book:-
सिर्फ कहानियां लिखना हर्ष कुमार सेठ का कभी उद्देश्य नहीं रहा। बल्कि कल्पना स्वरूप वास्तविक उद्देश्य को ढूंढना उनका मूल संभव रहा है। कहानियों के माध्यम से सकारात्मकता को बनाए रखना व निराशा के भाव को दूर भगाने का प्रयास पुस्तक में जरूर नजर आता है। जहां कहीं-कहीं फिल्मों जैसा माहौल बनता है वहीं पर कहानी के अंत तक आते-आते कहानी शिक्षा पद हो जाती है। लेखक का उद्देश्य हर किसी की उम्र का ध्यान रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक ना एक कहानी लिखने का रहा है। कहानियां भी आपसे कैसे बातें करती हैं, यह कल्पना करना व कहानियों के माध्यम से आपके सोचने की शक्ति को भी निस्वार्थ भाव से सिर्फ और सिर्फ साफ और अच्छे के लिए उपयोगी बनाना कहानियां दरशा रही है। तू और मैं के बीच सम भाव जगत का सार है। जहां तेरा मेरा भाव हम में बदल जाए वही कहानियों की भी सार हो, यह भाव लेखक का रहा है। लेखक स्वयं निष्ठावान होकर कहानियों में खोना चाहता रहा है और वह आपमें भी यही ढूंढने का प्रयास करना चाहता रहा है। अंत में कहानी अक्षरों में अपनी जुबान ढूंढ रही है जिससे वह संपूर्ण हो जाए।
About the Author :-
श्री हर्ष कुमार सेठ बचपन से ही नाटको में अपना योगदान देते रहे। खेलों में उनकी विशेष रुचि रही। कहानियाँ पढ़ना व सार्थक रूप से उद्देश्य को ढूँढना उनका स्वभाव है। विषम से भी विषम परिस्थितियों में भी हार ना मानना, जैसे विष का धीरे-धीरे औषधि में परिवर्तित होना उनकी सोच को दर्शता है। नौकरी के साथ-साथ कहानियों का लिखना, उनके कर्मठ व व्यक्ति विशेष को पहचानने की कला को क़ागज पर बखूबी दर्शाता है।