Quotes

Audio

Read

Books


Write

Sign In

We will fetch book names as per the search key...

प्रीत तुम्हें कैसे लिखूं!

By मयंक कुमार सिंह


GENRE

Abstract

PAGES

106

ISBN

ebook

PUBLISHER

StoryMirror

E-BOOK ₹16
Rs. 16
Sold By

StoryMirror

Sold and Shipped by StoryMirror
Read the E-book only on our Andriod App. Click here to download : Android
Best Price Comparison
Seller Price
StoryMirror Best price ₹16
Amazon Price not available
Flipkart Price not available
Prices on other marketplaces are indicative and may change.

About the Book -

तुम ऐसे ही 

रोज रंग बदलो

थोड़ा - थोड़ा 

ऐसे ही तुम्हें

लिखता रहूंगा . . ! 

बहुत से प्रेमी ऐसे होते हैं जो कई रातें देवदासी यादों में अपनी प्रेयसी को याद कर अर्पित कर देते हैं । लेकिन उनका जीवन ही एक महफ़िल का हिस्सा बन जाता हैं ! महफ़िल के एक प्रमुख सिपाही होते हुए भी सबसे ज्यादा जख्म उन्हें ही नसीब होता हैं । और ये ज़ख्म उनकी प्रेयसी जो की उनके जीवन की कभी शासिका हुआ करती थी , वह स्वयं बड़ी चालाकी से दिया करती हैं ।इतना होने के बाद भी कहीं न कहीं प्रेयसी की खुशियों के लिए वे अपने अरमानों को किसी वीरान पड़ी अंधकार भरी दिल के किसी कोने की एक गुफा में हमेशा के लिए दफ़न कर देते हैं । अपनी प्रेयसी की खुशियों के लिए ! पर इतना करने के बाद भी बदले में उन्हें विरासत के तौर पर ढेर सारा अपमान मिलता है ! पर ज़ख्म देने वाली प्रेयसी को इतना एहसास अवश्य होना चाहिए कि नदी कितना भी रास्ता भटके कभी न कभी उसे समंदर में ही मिलना होता है ! !


About the Author -


मयंक कुमार जी 22 वर्ष के हैं । देश के कोयला राजधानी से विख्यात शहर धनबाद के रहने वाले हैं । प्रेमचंद्र एवं कवि दिनकर को अपना आदर्श मानते हैं । शेक्सपीयर की रचनाएं पढ़ने वालों से दूरी बनाए रखते हैं । इनका मानना है कि जितनी अच्छी उनकी अंग्रेजी है उतना ही तंग अंग्रेजी में इनका हाथ है । हिंदी का तलवार लिए कर्मभूमि में डटे रहते हैं । इस आशा के साथ की कभी न कभी प्रेमचंद्र वाले प्रेमी एवं शेक्सपीयर वाली प्रेयसी का मेल किसी रास्ते पर होगा और दोनों भाषाओं के संगम के साथ ही एक नई भाषा की उत्पत्ति होगी , जिसके फल स्वरूप प्रेम की नींव रखी जाएगी । देश के चर्चित समाचार पत्र के वेबसाइट पर कुछ कविताएं प्रकाशित हो चुकी हैं । हिंदी काव्य एवं साहित्य में विशेष रूचि है । स्टोरी मिरर डॉट कॉम के वेबसाइट पर 50 से अधिक कविताएं प्रकाशित हो चुकी है तथा स्टोरी मिरर डॉट कॉम के ब्लॉग सेक्शन में इनके द्वारा लिखित 5 ब्लॉग , 5 कहानियां तथा 1 ऑडियो कविता का भी प्रकाशन किया जा चुका है । इनका मानना है कि जब - जब लेखन के कार्यों से दूर होते हैं तब - तब मानो इन्हें ऐसा महसूस होता है कि जीवन की ऊर्जा शक्ति कम हो गई हो । युवावस्था के संघर्ष भरे जीवन में बहुत मुश्किल से लेखन का कार्य कर पाते हैं । पर जब भी मौका मिलता है काव्य एवं साहित्य को अपना अभिभावक मानकर अनुशासित पुत्र की भांति कविताएं एवं कहानियां लिखते हैं । मुख्य रूप से इनकी कहानी एवं कविताएं आधुनिक समाज पर होती है तथा कुछ कहानी एवं कविताएं अतीत से वर्तमान का संवाद करते नजर आती है ।




You may also like

Ratings & Reviews

Be the first to add a review!
Select rating
 Added to cart