Quotes

Audio

Read

Books


Write

Sign In

We will fetch book names as per the search key...

कच्चे अमरुद (Kachche Amrood)

By खुश्बू अवतानी (Khushbu Avtani)


GENRE

Abstract

PAGES

102

ISBN

978-93-90267-67-5

PUBLISHER

StoryMirror

PAPERBACK ₹155
Rs. 155
ADD TO CART




About The Book

कच्चे अमरुद' तेरह हिंदी कहानियों का समुच्चय है। मुख्य शीर्षक के साथ कई अतरंगी शीर्षकों वाली ये कथाएं पन्ना दर पन्ना रोमांच स्थापित करती है। सभी कहानियां अलग पृष्ठभूमि, परिवेश, चरित्रों और मर्म को दर्शाती हैं। हर कहानी की अपनी एक रूह है जो भीतर के कोनों में दबी अनन्य चेतनाओं का अनुस्मरण कराती है। कहानियां गहरी से गहरी बात को भी आसान शब्दों में अभिव्यक्त करती है इसीलिए इन्हे किसी भी आयुवर्ग के द्वारा समझा जा सकता है। इनकी मूल शैली जीवन स्मरण, आत्म बोध, अनुभूति और जीवनचर्या पर आधारित है। जहां कुछ कहानियां पाठक को सोचने पर मजबूर करती है वही कई कहानियां लेखिका की सोच को प्रभावशाली रूप से उजागर करती है। कहानियों का रंग वैयक्तिक चित्तवृत्ती सा है, यही वजह है कि हर कहानी आपबीती सी लगती है और हर चरित्र जाना पहचाना !


वे जिन्होंने खट्टी इमली के चटकारों से लेकर मीठे जामुनों के स्वाद को जिया है वे 'कच्चे अमरुद' ज़रूर पसंद करेंगे।


About The Author

खुश्बू अवतानी राजस्थान से हैं व इन दिनों काम के चलते गुजरात के अहमदाबाद शहर में पदस्थापित हैं। वह एक जोशीली कवियित्री व कहानीकार हैं। लेखन को लेकर उनका जूनून चरम छूता है। दो वर्ष पहले स्वयं में कलमी अभिव्यक्ति की क्षमता खोजने के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने अपनी पहली किताब 'Amidst Muddle' प्रकाशित की जो उनकी सौ अंग्रेजी कविताओं का संग्रह है। यह उनकी दूसरी किताब है जो उनकी चुनिन्दा हिंदी कहानियों का संकलन है।


उनकी रचनाएं अकसर मानवीय भावनाओं और प्रकृति को ज्यों का त्यों प्रकट करती हैं। उनकी कहानियों की खास बात ये है कि पढ़ने वाला हर एक पात्र को एक रूप दे पाता है। कहानी के बहाव के साथ पाठक अपनी रचनाशीलता के आधार पर हर चरित्र को परखता जाता है। लेखिका किस्सों को ऐसे गढ़ती है कि पढ़ा जा रहा घटनाचक्र वर्त्तमान का ही एक हिस्सा सा प्रतीत होता है।






#womenauthor




You may also like

Ratings & Reviews

Be the first to add a review!
Select rating
 Added to cart